अंग्रेजों की गुलामी खत्म करके ब्राह्मणों की आज़ादी लाने के लिए सभी बड़े नेता कांग्रेस पार्टी में कार्यरत थे।

 #‎WamanMeshram‬

अंग्रेजों की गुलामी खत्म करके ब्राह्मणों की आज़ादी लाने के लिए सभी बड़े नेता कांग्रेस पार्टी में कार्यरत थे। कोई समाजवादी ग्रुप बनाकर, कोई साम्यवादी ग्रुप बनाकर कार्यरत थे। मगर उन सभी का नेतृत्व गांधीजी करते थे। ब्राह्मणों का वर्चस्व स्थापित करने और अंग्रेजों को भगाने के लिए इन सभी लोगों का नेतृत्व गांधीजी किया करते थे। इसके दस्तावेज इतिहास में उपलब्ध हैं।
आज़ादी मिलने के तुरन्त बाद ये सभी नेता कांग्रेस पार्टी से बाहर आते हैं और बाहर आकर विरोधी पार्टी की भूमिका भी यही नेता अदा करना शुरू कर देते हैं।
इसका मतलब है, सत्ता पक्ष भी कांग्रेस का होगा और विपक्षी दल भी कांग्रेस का ही होगा। दोनों में से किसी की भी सत्ता आती है तो मूलतः (कांग्रेस) ब्राह्मणों की ही सत्ता होगी। दूसरे किसी की भी सत्ता नहीं होनी चाहिए, इसकी खबरदारी ब्राह्मणों ने ली थी।

Post a Comment

1 Comments