वामन मेश्राम के नेतृत्व में बनेगा एक ऐतिहासिक महागठबंधन !


आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वामन मेश्राम की अध्यक्षता में मीटिंग सम्पन्न हुई।

इस मीटिंग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, इंसाफवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी, अर्जक अधिकार दल, अतिपिछड़ा समाज महासभा, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी जैसे दर्जनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने माता रमाबाई मैदान में 09 अक्टूबर 2021को होनेवाली महारैली का किया समर्थन...!


यह महारैली बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मा. वामन मेश्राम साहब, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चौधरी विकास पटेल सर और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के सरपरस्त हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी साहब के नेतृत्व में बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में होने वाली है!
इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुजन क्रांति मोर्चा की होने वाली महारैली का समर्थन किया और कहा कि भारत में आज राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी, एससी, एसटी, माइनॉरिटी के मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर उठाने और आंदोलन करने और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ने का कार्य कोई कर रहा है तो बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मान्यवर वामन मेश्राम साहब ही कर रहे हैं...!
इसलिए जो उनके द्वारा उठाये जा रहे मुद्दे हैं वह समाज से जुड़े हुए हैं और हम सभी समाज के मुद्दों की और सामाजिक इंसाफ और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं इस बुनियाद पर इस महारैली का विभिन्न पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने समर्थन किया।



Post a Comment

0 Comments